राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसी आज भवाली में गरजे
July 07, 2021
•
505 views
धर्म
उत्तराखंड: वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम आर्य व खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज भवाली में लगातार बढती महंगाई, पैट्रोल, डीजल, व गैस के दामों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार लगातार गैस सिलेंडर के दामों मे बढोत्तरी कर रहीहै। सिलेंडर के नौ सौ रूपये हो गये हैं। जिसमें मिलने वाली सब्सिडी भी बन्द कर दी गई है। पैट्रोल के दाम सौ रूपये के आस-पास हो गये है। दालों के दाम लगातार बढ रहे हैं बेरोज़गारी से तंग आ कर युवा नसें का सेवन कर रहा है। किसान सड़कों पर मर रहे हैं लगातार बढ रही महंगाई से जनता परेशान हो गयीं है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में कहा था जब हम सरकार बनायेंगे तो पैट्रोल, डीजल, गैस के दामों को कम करेंगे। दो करोड़ युवाओं को रोज़गार प्रति वर्ष देंगे किसानों के बिलों को लागू नहीं करेंगे। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। जनता 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता बाहर करेगी। आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्कर सिंह महरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दयाल आर्य, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी, विरू मेहरा, पुष्पेश पांडे, सदा मियाँ, रमेश आर्य, हरेन्द्र आर्य, नगर पालिका सभासद पुष्कर सिंह बोहरा, अध्यक्ष यूथ संजय कुमार, नगर अध्यक्ष सेवा दल भवाली ललित मोहन आर्य, कंचन सूयाल, पंकज कुमार, बिनोद कुमार, मोहन आर्य, एससी विभाग अध्यक्ष दिनेश चन्द्र आर्य, मोहन सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बोहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल गोस्वामी उपस्थित थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!