कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेन्टोरियम के गेट पर किया धरना-प्रदर्शन
June 25, 2021
•
710 views
धर्म
उत्तराखंड: भवाली सेनिटोरियम की खस्ता हालत पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां मुख्य गेट पर धरना दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम आर्य व नगर अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में कांग्रेसी भाजपा सरकार पर गरजे। कांग्रेसियों ने सेनेटोरियम की खस्ता हालत पर तहसीलदार बरखा जलाल के माध्यम से राज्यपाल को पत्र भेजा। वही वक्ताओं ने भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार कहते हुवे तंज कसे। उन्होंने कहा कि एशिया के जाने माने सेनिटोरियम की सरकार ने हालत खस्ता कर दी है। मुख्यमंत्री बनते ही पूर्व मुख्यमंत्री ने सेनेटोरियम को मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बानाने की बात कहते हुए जनता को छला था। अब तीरथ सरकार भी उत्तराखंड के विकास को लेकर कोई ठोस कदम नही उठा पाई है। हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी, सीटी स्कैन मशीन है। खस्ता हालत के नही चल रहे हैं। सड़क में गड्ढे होने से मरीजो को हॉस्पिटल पहुँचने में मुसीबत हो रही है। हेम आर्य ने कहा कि केंद्र व राज्य में सरकारों ने जनता को छला है। 100 साल पुराने सेनेटोरियम की यह हालत इस बात का उदहारण है। उन्होंने कहा कि सरकार यहां कोविड़ केयर सेंटर बना रही है लेकिन सड़क में गड्ढे बने हैं। जिससे मरीज अस्पताल नही पहुँच सकतेहैं। कार्यक्रम में पी सी सी सदस्य पुष्कर सिंह मेहरा, नगर उपाध्यक्ष राकेश कुमार आर्य, पूर्वपालिका अध्यक्ष दयाल चन्द आर्य, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, जिला संगठन मंत्री सुजान सिंह रजवार, आनन्द सिंह बिष्ट, ललित मोहन मनराल, मनमोहन सिंह कनवाल, हरेन्द्र आर्य, संतोष तिवारी, कृष्ण साह, ललित मोहन आर्य, चन्दन सिंह जीना, दिनेश चन्द, वीरेन्द्र सिंह मेहरा, विनोद आर्य आदि रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!