नगर पालिका चुनाव: भाजपा की जीवंती भट्ट और कांग्रेस की सरस्वती खेतवाल के बीच होगा मुक़ाबला
December 28, 2024
•
339 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल नगर पालिका चुनाव: भाजपा से जीवंती भट्ट और कांग्रेस ने सरस्वती खेतवाल होंगी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी
नैनीताल। नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा ने गहन मंथन के बाद समाजसेविका जीवंती भट्ट को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी में दावेदारों की लंबी सूची के बावजूद, हाई कमान ने अन्य सभी दावेदारों को दरकिनार करते हुए जीवंती भट्ट पर भरोसा जताया है।
भाजपा के संभावित दावेदारों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, ईशा शाह, ज्योति ढौंडियाल, कविता गंगोला, नीतू जोशी, तुलसी कठायत, मंजू रौतेला जैसे नाम शामिल थे। लेकिन पार्टी ने समाज सेवा के क्षेत्र में जीवंती भट्ट के अनुभव को प्राथमिकता दी।
दूसरी ओर, कांग्रेस ने सरस्वती खेतवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
भाजपा ने अब तक नैनीताल नगर पालिका में अध्यक्ष पद नहीं जीता है। इस बार जीवंती भट्ट पर दांव लगाकर पार्टी ने अपनी रणनीति को और सशक्त किया है। अब यह देखना होगा कि क्या भाजपा कांग्रेस के मजबूत आधार को चुनौती देकर इतिहास रच पाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!