नैनीताल:कॉंग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल के प्रचार ने पकड़ा जोर
January 07, 2025
•
295 views
सामान्य
उत्तराखंड: कॉंग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सरस्वती खेतवाल के प्रचार ने पकड़ा जोर
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सरस्वती खेतवाल के समर्थन में आज नगर कांग्रेस कमेटी ने व्यापक प्रचार अभियान चलाया। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल और व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के नेतृत्व में तल्लीताल बाजार, फांसी गधेरा, पिछाड़ी बाजार, फारेस्ट कंपाउंड, हरीनगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया।
इस अभियान में डॉ. रमेश पांडेय, मुन्नी तिवारी, मोहन कांडपाल, गिरीश जोशी, जित्ते आनंद, मनोज साह, हिमांशु पांडेय, कुंदन बिष्ट, विनोद परिहार, नासिर खां, राहुल पुजारी, राज प्रसाद, ललित बोरा, लीला कांडपाल, धीरज बिष्ट, राजू लाल, प्रदीप सहदेव, तुलसी बिष्ट, भगवती बिष्ट, सचिन नेगी, सुनीता आर्या, राजेन्द्र मनराल, कनक साह, राजेश वर्मा, गौरव कुमार, दिनेश पांडेय, जे.के. शर्मा, संजय कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रचार के दौरान जनता से संपर्क साधते हुए कांग्रेस नेताओं ने डॉ. सरस्वती खेतवाल के लिए समर्थन मांगा और कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के सामने रखा। चुनावी माहौल में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!