नैनीताल में कांग्रेस ने किया भारत जोडो रैली का आयोजन
August 10, 2022
•
514 views
धर्म
उत्तराखंड: नैनीताल सरोवर नगरी में राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्नान पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में भारत जोडो तिरंगा यात्रा श्री राम सेवक सभा प्रांगण से प्रारंभ होकर बढ़ा बाजार ,मस्जिद ,गुरुद्वारे पंत पार्क ,माल रोड ,गांधी चौक होते हुए धर्मशाला तल्लीताल में रैली का समापन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि खटीमा के विधायक भुवन कापडी,हल्द्वानी विधायक सुमित पूर्व विधायक संजीव आर्य रावत, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ,राजेंद्र खनवाल , कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता द्वारा रैली में सम्मिलित हुए इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा हम 75वां आजादी महोत्सव मना रहे हैं और 1942 में 9 अगस्त को महात्मा गाँधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था
और आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फिर एक बार नारा दिया है। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा रैली आज नैनीताल में निकाली गई है। उन्हें आजादी में कांग्रेस का क्या योगदान रहा यह देश दुनिया जानती है। आज आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर देश जातिवाद की ओर जा रहा और कुछ राजनीतिक पार्टी अपने स्वार्थ के लिए देश को जातिवाद के दलदल में धकेल रही है। जबकि कांग्रेस का मूल सिद्धांत है जातिवाद से ऊपर भाईचारा कौमी एकता सब धर्म के लोग जातिवाद से ऊपर एक साथ रहे और देश को आगे ले जाएँ
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!