प्रसिद्ध रंग कर्मी व कांग्रेस नेता सुरेश गुरुरानी का निधन, नगर कांग्रेस कमेटी ने शोक जताया
September 13, 2022
•
406 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल के जाने माने रंगकर्मी व कांग्रेस नेता सुरेश गुरुरानी का मंगलवार की सुबह देहरादून में निधन हो गया वे करीब 80 वर्ष के थे उन्हें इलाज के लिए
जौलीग्रांट देहरादून ले जाया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया उनके पुत्र, पुत्री व पत्नी भी साथ में हैं उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाना है। यहां मल्लीताल में उनके भाई की कृष्णा ज्वेलर्स नाम से दुकान है।सुरेश गुरुरानी नैनीताल के प्रसिद्ध रंगकर्मी रहे हैं। उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन भी किया है। उनकी कई कहानियां समय समय पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में छपती रही हैं। वो कांग्रेस के यूथ कांग्रेस सहित कांग्रेस के कई पदों में रहे पर्यावरण के क्षेत्र में उनका सराहनीय योगदान रहा उत्तराखण्ड आंदोलन के वे अग्रणी नेता थे। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों शोक जताया है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं रंगकर्मी श्री सुरेश गुरुरानी जी के निधन पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा की ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। कुमाऊं यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन कूटा ने रंगकर्मी एवंएनाउंसर सुरेश गुरुरानी 80वर्ष के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है तथा श्रद्धांजलि दी है। कूटा ने उससे नैनीताल की क्षति कहा है। सुरेश गुरुरानी के मित्र कांग्रेस नेता डॉ० रमेश पांडे ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि वे दो दिन पूर्व बी डी पांडे अस्पताल में भर्ती हुए थे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!