नगर क्षेत्र में पशु बली पर पूर्ण प्रतिबंध, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
September 01, 2025
•
278 views
सामान्य
उत्तराखंड: नगर क्षेत्र में पशु बली पर पूर्ण प्रतिबंध, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
नैनीताल, 1 सितंबर
माँ नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी धारी एवं मेला अधिकारी के. एन. गोस्वामी ने श्रद्धालुओं से विशेष अपील की है। उन्होंने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के अनुपालन तथा माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा समय-समय पर दिए गए दिशानिर्देशों के तहत नगर पालिका नैनीताल क्षेत्र में निर्धारित स्लाटर हाउस के अलावा अन्य किसी भी स्थान पर पशु बली नहीं की जाएगी।
मेला अधिकारी ने कहा कि इस आदेश के पालन हेतु पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि वे धार्मिक आस्था एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए नियमों का पालन करें और मेले की शांति एवं गरिमा बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!