आयुक्त दीपक रावत ने स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा, हल्द्वानी में गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता
September 04, 2024
•
461 views
जनहित
उत्तराखंड: **हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत ने स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा, हल्द्वानी में गिरते लिंगानुपात पर जताई चिंता**
हल्द्वानी - 04 सितंबर 2024: आयुक्त दीपक रावत ने कैम्प कार्यालय में नैनीताल और उधमसिंह नगर जिलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में हल्द्वानी ब्लॉक का लिंगानुपात 1000 में से केवल 886 पाए जाने पर आयुक्त ने चिंता व्यक्त की और सीएमओ को शहर के सभी निजी चिकित्सालयों के अल्ट्रासाउंड मशीनों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!