आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है यहां अपराध का ग्राफ न्यूनतम होना चाहिए

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
December 03, 2023 648 views
आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है यहां अपराध का ग्राफ न्यूनतम होना चाहिए सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी 2 दिसंबर 2023 कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पूर्व की भांति शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जनता द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्याओं को आयुक्त दीपक रावत के समक्ष रखा गया, जिनमें से अधिकांश, समस्याएं भूमि विवाद, धोखाधड़ी, जालसाजी, अतिक्रमण, पेंशन, पेयजल, साफ-सफाई, सैलेरी भुगतान न करने आदि से संबंधित थीं, जिनमें से अधिकतर समस्याओं का समाधान कुमाऊं आयुक्त द्वारा मौके पर ही कर दिया गया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राथमिकताओं के आधार पर जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए। दीपक रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड को देवभूमि के रूप में जाना जाता है, यहां अपराध का ग्राफ न्यूनतम होना चाहिए। आमजन अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों के पास ही जाए। समाधान न होने पर ही उच्च अधिकारियों के पास पहुंचे। गली न. 43 छड़ायल सुयाल निवासियों ने विगत जन सुनवाई में आयुक्त को आवगत कराया था कि उनके आवास के निकट पोल्ट्री फार्म स्थापित है, जिसके प्रदूषण से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है, जिस पर आयुक्त द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर मानकों का अनुपालन हो रहा है या नहीं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। पशु चिकित्साधिकारी के मानकों के अनुसार आवसीय क्षेत्र से न्यूनतम निर्धारित दूरी 500 मी. होनी चाहिए, जबकि शिकायतकर्ता का मकान 10 फिट पर है तथा नहर/वॉटरसोर्स की दूरी 100 मी. होनी चाहिए, जबकि सिंचाई गूल/नहर 8.5 मी. पर है जो मानकों के अनुरूप नहीं है। आयुक्त ने पोल्ट्री फार्म का कार्य करा रहे मालिक को तीन माह में फार्म को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता राजीव राठौर निवासी शिवपुरी भोलानाथ गार्डन, हल्द्वानी द्वारा अपने बड़े भाई के खिलाफ शिकायत की गयी कि पिता (स्व. हरिओम) के नाम मेहरोत्रा मार्केट साहूकारा लाईन पटेल चौक में एक दुकान थी, जिसे पिता की मृत्यु के पश्चात बड़े भाई ने फर्जीबाड़ा कर अपने नाम रजिस्ट्री करा ली। दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद आयुक्त ने नगर निगम को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विगत जनता दरबार में निहारिका जायसवाल निवासी रामपुर रोड़ द्वारा आयुक्त को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा नैनीताल मोटर्स मारूति एरेना में 02 माह अगस्त और सितम्बर, 2023 में जॉब की गयी जिनके द्वारा सितम्बर, 2023 की सैलेरी देने से इंकार किया गया था। इस संबंध में आयुक्त ने मैनेजर को सैलरी देने की बात कही थी। आज उन्होंने बताया की निहारिका को अवशेष वेतन का भुगतान कर दिया है।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 87

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories