नैनीताल:राम सेवक सभा में हुआ सामूहिक पार्थिव पूजन
July 30, 2023
•
309 views
सामान्य
उत्तराखंड: श्री राम सेवक सभा भवन में आज शिव का पार्थिव पूजन किया गया जिसमें पंडित भगवती प्रसाद जोशी तथा पंडित घनश्याम जोशी ने शिव पूजन संपन्न करायाशिव पूजन के साथ जलाभिषेक किया गया जिसमें शिव को बेलपत्र, के साथ विभिन्न पदार्थो से पूजन अर्पित किया गया यजमान के रूप में, विजय साह रमा साह, ललित साह बबिता साह, संतोष साह हेमा साह, संजय साह मीनू साह, बिमल साह भारती साह अपने परिवार सहित शामिल हुए आज शुभ दिन होने के कारण शिव पूजन पार्थिव पूजा संपन्न हुआ। महादेव के पूजन के साथ आज रुद्री पूजन किया या भक्तो ने प्रसाद भी ग्रहण किया । पूरा माहौल हर हर महादेव के साथ विश्व सुख शांति एवं समृद्धि की कामना कई । उक्त अनुष्ठान श्री राम सेवक सभा के वार्षिक कैलेंडर के अंतर्गत पूर्ण हुआ ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री मनोज साह जी, महासचिव श्री जगदीश बवाड़ी जी, प्रबंधक श्री विमल चौधरी, विमल साह गिरीश चंद्र जोशी, प्रो ललित तिवारी हरीश सिंह राणा,घनश्याम साह,दीपक साह, कुंदन नेगी, रानी साह, मीनू बुडलाकोटी, हिमांशु पांडे, दीपा पांडे ने मन मगन हो गया भजन किए तथा भक्तिमय माहौल बनाया।श्री राम सेवक सभा सभा के बाल कलाकारों ने अच्युतम केश्वम हर हर भोले, मेरी छोटी सी है नाव, तेरे कैलाश में भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!