सरकार ने लगाईं पाबंदी,16 जनवरी तक कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद,
January 08, 2022
•
486 views
जनहित
उत्तराखंड: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने कोविड पाबंदी बढ़ाई है। 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियां, सार्वजनिक समारोह, धरना-प्रदर्शन आदि पर रोक लगा दी गई है। साथ ही आंगनबाडी केंद्र से 12वीं तक के स्कूल नहीं खुलेंगे। जिम, शापिंग माल, थिएटर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खुल पाएंगे। खेल स्टेडियम में भी आधी क्षमता के साथ गतिविधियां हो सकेंगी। बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए वैक्सीनेशन की दो डोज या 72 घंटे के अंतराल की कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
नई गाइडलाइन के अनुसार नाइट कर्फ्यू राज्य में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। राज्य में समस्त जिम शापिंग माल, सिनेमा हाल, स्पा, सैलून, मनोरंज पार्क, थियेटर, आडिटोरियम आदि व इनसे संबंधित समस्त गतिविधियां कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। राज्य में स्वीमिंग पूल/ वाटर पार्क 16 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। राज्य में स्थित खेल संस्थान, स्टेडियम एवं खेल के मैदान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। खेले संस्थान, स्टेडियम एवं खेल के मैदान को कोविड प्रोटोकाल के साथ खोलने के उपयुक्त मानक प्रचलन विधि खेल विभाग की ओर से अपने स्तर से जारी की जाएगी।
समस्त सार्वजानिक समारोह करने की 16 जनवरी तक अनुमति नहीं होगी। विवाह समारोह एवं शव यात्रा में 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति होगी। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। राजनीतिक रैली, धरना प्रदर्शन पर 16 जनवरी तक पाबंदी होगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!