नैनीताल: अनुपम कबडवाल होंगे कांग्रेस के नगर अध्यक्ष
January 20, 2023
•
300 views
सामान्य
उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शीर्ष नेतृत्व के अनुमति के बाद नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नैनीताल में एक बार पुनः नेतृत्व ने अनुपम कबडवाल पर अपना भरोसा जताया है। अनुपम कबडवाल को पूण नैनीताल नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुपम के पूण घोषणा से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। अनुपम कबडवाल को अपने सौम्य स्वभाव , पार्टी के प्रति समर्पित एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के गुण के चलते पुनः यह दायित्व दिया गया है।पुनः नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर अनुपम कबडवाल ने शीर्ष नेतृत्व-प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा , नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व सांसद डा0 महेन्द्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पीसीसी सदस्य -सतीश नैनवाल, जिलाअध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित अपने नगर कांग्रेस के परिवार के सभी सम्मानित कॉंग्रेस-जनों का आभार जताते हुये कहा कि पुनः विपरीत परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण व कठिन संघर्ष की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व व नगर कांग्रेस परिवार की सहमति पर मिली है, उसे आप सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करता रहूँगा
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!