पेड मां के नाम' थीम पर नैनी महिला एवं बाल विकास समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम
July 24, 2024
•
244 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सुखताल द्वारा मल्लीताल टांकी बैंड के निकट वन क्षेत्र में ' पेड़ मां के नाम' थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह संस्था प्रति वर्ष हरेले पर्व के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु वृक्षारोपण करती है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, और पेड़ लगाने के साथ-साथ उनका ख्याल रखना भी महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के समापन पर संस्था की महिलाओं द्वारा कुमाऊ का प्रसिद लोकनृत्य झोड़ा प्रस्तुत किया गया।
आज के कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष शैलजा सक्सेना, सचिव सुनीता आर्य, प्रबंधक विजयलक्ष्मी थापा, अनीता सिंह, अंजू, हंसी, मोहिनी, पार्वती, शांति, सुमन, भावना, रेणु कोहली और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिशन सिंह मेहता, अध्यापिका मीनाक्षी बिष्ट, एनएसएस के छात्र-छात्राएं और वन विभाग के अधिकारी शामिल थे। उन्होंने पागड़, सुरई, बाज, बुरांश, पुतली, देवदार आदि के पौधों का रोपण किया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!