मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 नवंबर को हल्द्वानी दौरे पर
November 29, 2024
•
405 views
सामान्य
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 नवंबर को हल्द्वानी दौरे पर
हल्द्वानी, 29 नवंबर
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 30 नवंबर, शनिवार को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम:
1. 12:15 बजे: एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।
2. 12:20 से 1:00 बजे: लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग और पेयजल विभाग की समीक्षा बैठक (एफटीआई सभागार में)।
3. 1:00 से 1:20 बजे: नवनिर्मित सिटी पार्क का अवलोकन।
4. 2:45 से 3:45 बजे: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तराकॉन 2024 के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
5. 4:00 बजे: एफटीआई हैलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!