मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर डी एस ए नैनीताल द्वारा क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन:
September 16, 2024
•
282 views
जनहित
उत्तराखंड: **मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर डी एस ए नैनीताल द्वारा क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन: विजेताओं को सम्मानित किया गया**
नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर डी एस ए (डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन) नैनीताल द्वारा एक भव्य क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़कर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित धावकों और डी एस ए के पदाधिकारियों ने उन्हें "हैप्पी बर्थडे" कहकर शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में खिलाड़ियों से लगातार मेहनत करने और समाज तथा उत्तराखंड का नाम रोशन करने का आह्वान किया। डी एस ए महासचिव अनिल गड़िया ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी लगातार खेल गतिविधियों के आयोजन का वायदा किया।
इस दौड़ में राघवेंद्र सिंह बिष्ट ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की ओर से पहला स्थान हासिल किया। कृष्णा बिष्ट ने दूसरा और सूरज बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेता को ₹5000, द्वितीय को ₹2000, और तृतीय को ₹1000 की नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा, बालिका वर्ग में मीनाक्षी फर्तयाल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹500 दिए गए।
आयोजन के सफल संचालन में डी एस ए महासचिव अनिल गड़िया, भाजपा नेता मनोज जोशी, बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी गोविंद बोरा और अन्य डी एस ए कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे ने किया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!