मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल में
April 09, 2023
•
350 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 अप्रैल (सोमवार) को नैनीताल विधान सभा में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास के साथ ही एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में आयोजित कृष्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव 2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
जानकारी देते हुये जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी प्रातः 12बजे एम्स हेलीपैड ऋषिकेश से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1बजे केलाखान हेलीपैड नैनीताल पहुंचेगे तथा 1:05 बजे केलाखान से प्रस्थान कर 1:15 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल (क्लब) नैनीताल में 2:45 बजे तक आरक्षित। 3 बजे विधानसभा क्षेत्र के फ्लैट्स मैदान नैनीताल मे विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री 4बजे से फ्लैट्स मैदान प्रस्थान कर 4 बजकर 45 बजे भवाली नैनीताल (आरक्षित) 7:45 बजे प्रस्थान कार द्वारा राज्य अतिथि गृह (सर्किट हाउस) काठगोदाम एव 8 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी मैं आयोजित कृष्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव 2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत पौने 9 बजे प्रस्थान कार द्वार एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी व रात्रि विश्राम हेतु राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस काठगोदाम आरक्षित/ रात्रि विश्राम।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!