मुख्य नगर नियोजक को ज्ञापन सौंपा ,सिविल इन्जीनियरो के अघिकार कम ना करने की माँग

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 19, 2023 483 views
मुख्य नगर नियोजक  को  ज्ञापन सौंपा ,सिविल इन्जीनियरो के अघिकार   कम ना करने की माँग पर्यटन
उत्तराखंड: एसोसिएशन ऑफ़ प्रॉफ़ेशनल ग्रेजुएट सिविल इन्जीनियर के अध्यक्ष भास्कर कान्डपाल के नेतृत्व में सहयुक्त नियोजक कुमायूँ सम्भागीय खण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग को ज्ञापन सौंफा । ज्ञापन में कहा की भवन उपविधि संशोधन 2023 में जो संशोधित प्रारूप तैयार किया जा रहा है उसमें ड्राफ्टमैन व डिप्लोमा होल्डर्स एवं इंजीनियरों के अधिकार घटाये जाने का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। जबकि हम लोग माँग करते है कि पूर्व के अनुसार ही अधिकार दिए जाने चाहिए या अनुभव के आधार पर अधिकार बढ़ाये जाने चाहिए जिस प्रकार सरकारी सेवा में अनुभव व वरीयता के क्रम में प्रमोशन किया जाता है ठीक उसी प्रकार पंजीकृत ड्राफ्टमैन / डिप्लोमा होल्डर्स एवं इंजीनियरों के अधिकार बढ़ाये जाने चाहिए जिससे ड्राफ्टमैन / डिप्लोमा होल्डर्स एवं इंजीनियरों को 05 वर्ष अनुभव के आधार पर 500 वर्ग मी0 में आवासीय के साथ व्यावसायिक एवं समस्त भवन मानचित्र तैयार करने के अधिकार प्रदान किए जाए एवं इंजीनियर्स को पूर्व की भाँति आर्किटेक्ट के बराबर अधिकार दिए जाए एवं एन०बी०सी० के अनुसार ही कार्य होना चाहिए। महोदय भारतीय संविधान समानता का अधिकार प्रदान करता है। ये किस संविधान को देखते हुए संशोधन किए जा रहे हैं कि सरकारी / आवासीय विभाग का डिप्लोमा होल्डर अवर अभियन्ता प्रत्येक प्रकार के आवासीय / व्यावसायिक / अन्य सभी प्रकार के मानचित्र की जाँच कर अनुमोदन हेतु पत्रावली अग्रसारित कर सकता है परन्तु पंजीकृत ड्राफ्टमैन डिप्लोमा होल्डर्स 250 वर्ग मी0 तक का ही आवासीय भवन मानचित्र तैयार कर सकता है। जिसमें आपके द्वारा 250 वर्ग मी0 की जगह 100 वर्ग मी० का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। महोदय यह न्यायोचित नहीं है। इसी प्रकार कि उत्तराखण्ड शासन आवास विभाग द्वारा बार-बार भवन उपनिधि में संशोधन किये जा रहे हैं जो कि शिथिलता देने की बजाय कठोर नियम बनाये जा रहे है जबकि पूर्व में हमारी एसोसिएशन द्वारा आवासीय नियमों को संशोधन कर व्यावहारिक बनाये जाने की माँग की जा रही है। परन्तु शिथिलता के बजाए कठोर किया जा रहा है। महोदय शासनादेश संख्या 40/V-2/2022-55 (आ0) 2006 T.C.-1 दिनांक 07 जनवरी 2022 के पैरा 5.1 के संशोधित नियम के तहत 7.5 मी0 से कम रोड पर अधिकतम 06 मी0 भवन की ऊँचाई का प्रावधान किया गया है जबकि मार्गाधिकार 09मी0 के अनुसार लगाया जा रहा है तो भवन की ऊँचाई भी 09 मी० के अनुसार होनी चाहिए या मार्गाधिकार भी 7.5 मी0 अधिकतम लगाया जाना चाहिए जो कि विधि के अनुसार भी गलत है पुनः संशोधन अत्यन्त आवश्यक है अन्यथा की स्थिति में माननीय न्यायालय की शरण लेने को विवश हाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है जो भवन ऊँचाई भी 09 मी0 करी जाए। अतः महोदय से निवेदन है कि प्रार्थीगणों (ड्राफ्टमैन / डिप्लोमा होल्डर्स इंजीनियरों) के क्षेत्राधिकार को घटाने / संकुचित करने की बजाए अनुभव के आधार पर क्षेत्राधिकार बढ़ाने का कष्ट किजिएगा यदि घटाने / संकुचित करने का प्रयास किया जाता है तो प्रार्थीगण माननीय न्यायालय में अपना पक्ष रखने / आत्मदाह का प्रयास करेंगे जिसमें समस्त जिम्मेदारी आवास विभाग / मुख्य नगर नियोजन की होगी
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories