नैनीताल में कोरोना से कोहराम
January 09, 2022
•
750 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। नैनीताल में एक बार फिर से कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। नगर में एकमुश्त 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से शहर में हड़कम्प मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
बता दें कि इन दिनों लगातार नगर में कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ रहें है, जिससे शहर में भय का माहौल बना हुआ है। ज्ञात ही कि बीते दिन 64 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।वहीं रविवार को भी नगर में एकमुश्त 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित लोग हाईकोर्ट, पुलिस लाइन, मेविला कंपाउंड, पीडब्ल्यूडी क्वाटर के निवासी है। जिसमें से 8 लोग रैपिड एंटीजन व 17 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए है।
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, और उनके सम्पर्क में आए लोगों को चिन्हित कर उनकी भी जांच की जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!