सतबूंगा में कासा ड्रीम होटल के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन FIR और सील करने की माँग

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
April 10, 2025 301 views
सतबूंगा में कासा ड्रीम होटल के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन  FIR और सील करने की माँग पर्यटन
उत्तराखंड: सतबूंगा में कासा ड्रीम होटल के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन हरीश पनेरू के नेतृत्व में उठी FIR और होटल सील करने की माँग रामगढ़ (नैनीताल), 10 अप्रैल 2025। रामगढ़ ब्लॉक के सतबूंगा क्षेत्र में स्थित कासा ड्रीम होटल द्वारा मल-मूत्र को स्थानीय जल स्रोतों में बहाने के आरोप में आज ग्रामीणों ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि 8 अप्रैल 2025 को होटल द्वारा सतबूंगा के पेयजल स्रोतों को दूषित किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। धरना प्रदर्शन होटल के मुख्य गेट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर होटल मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की। हरीश पनेरू ने मौके पर मुक्तेश्वर थाने के एसओ श्री कमीद जोशी को बुलाकर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने और ₹10,000 का तत्काल चालान करने की माँग की। इस मौके पर युवा नेता लाखन सिंह नेगी ने भी कार्रवाई की माँग को समर्थन दिया। पनेरू ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जिला अधिकारी से प्रतिनिधिमंडल मिलकर होटल को सील करने की माँग करेगा। उन्होंने कहा, “यदि प्रशासन मूकदर्शक बना रहा तो हम स्वयं ग्रामीणों के साथ मिलकर होटल पर ताला जड़ देंगे। अब समय आ गया है कि पहाड़ों में अनैतिक कार्य करने वालों को सबक सिखाया जाए।” प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने होटल के गेट को बंद कर दिया, जिसे बाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद खोला गया। धरने में सतबूंगा की सरपंच रेखा गौड़, देवेंद्र मेर, प्रबल दर्मवाल, कमलजीत गोड, सुनील कुमार, ललित मोहन, पंकज नयाल, महेश चन्द्र, आशा गौड़, पदमा, दिनेश गौड़, भुवन पहाड़ी, वीरू नयाल, लाखन लोधीयाल, मनोज गौड़, उमेश मेहता, आनंद कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories