नैनीताल ःजंगल में लगी आग आयी आबादी तक,धू धू कर जली दो कार
April 01, 2022
•
528 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में जंगल में आग लगने से सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों पर भी आग लग गई और जलकर राख हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को दी, सूचना पर पहुँची टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के मल्लीताल स्थित क्लासिक होटल के ऊपर जगंल में शुक्रवार की सुबह आग लग गई , जगंल में आग लगने के कारण सड़क किनारे खड़ी दो कार भी जल गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने 112 पर पुलिस को दी साथ ही दमकल कर्मियों को भी आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मी व दमकल कर्मियों ने कारो में लगी आग को बुझाया व जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर वन विभाग के उपनिरीक्षक संतोष जोशी टीम के साथ पहुँचे और जंगल की आग बुझाई।
एसआई हरीश सिंह ने बताया कि जंगल में आग लगने से सड़क किनारे खड़ी साकेत बिष्ट की मारुति 800 व गोपाल सिंह बिष्ट की ऑल्टो कार भी जल गई। मौके पर पहुँच कर कारो में लगी आग को बुझाया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!