कैबिनेट मंत्री ने आपा खोया, युवक की करी धुनाई
May 02, 2023
•
619 views
सामान्य
उत्तराखंड: ऋषिकेश। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मंगलवार की दोपहर हरिद्वार रोड पर स्थानीय युवक सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी शिवाजीनगर ऋषिकेश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मंत्री के सुरक्षाकर्मी सहित मंत्री ने युवक की सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया ।
घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे श्री भरत मंदिर में आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का हरिद्वार रोड कोयल ग्रांट के समीप एक युवक के साथ विवाद हो गया। इस दौरान ट्रैफिक होने के कारण मंत्री की गाड़ी वहीं रुक गई। युवक शिवाजी नगर ऋषिकेश निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी और उसके एक साथी से मंत्री अग्रवाल की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मी ने युवक के साथ मारपीट की। जिसके बाद मंत्री और उसके अन्य स्टाफ के लोग ने युवक की सड़क पर ही धुनाई कर दी। बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!