बच्चों को स्कूल ले जा रही बस में लगी आग
December 09, 2023
•
796 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी बच्चों को लेकर स्कूल जा रही शैम्फोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस में अचानक मोटाहल्दु में आग लग गई। बस में अचानक धुआं देख ड्राइवर ने तत्परता दिखाकर बस को रोका और आसपास स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया।
इस बीच आग ने भयंकर रूप ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी द्वारा आग बुझाया गया। तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो गई, फिलहाल बस में आग कैसे लगी इसके पुष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रथम दृष्टि या शार्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है। सुबह-सुबह इस घटना की खबर मिलने के बाद ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंच लिया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!