भीमताल झील के सिल्ट में फंसी नाव
May 20, 2024
•
580 views
सामान्य
उत्तराखंड: भीमताल झील में रविवार शाम नौकायन करते समय सैलानियों की नाव सिल्ट में फंस गई। नाव को सिल्ट में फंसा देख सैलानियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर अन्य नाव चालकों ने सिल्ट में फंसी नाव को धक्का और रस्सी के सहारे पानी वाली जगह तक पहुंचाया। इसके बाद सैलानियों ने राहत की सांस ली। व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने कहा कि झील में जलस्तर कम होने से सिल्ट साफ दिखाई देने लगा लगा। ऐसे में सैलानियों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!