**भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा
September 30, 2024
•
464 views
सामान्य
उत्तराखंड: **भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा**
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक जिला सहसंयोजक आशीष बजाज की अध्यक्षता में राज्य अतिथि गृह, नैनीताल में संपन्न हुई। इस बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पुनीत टंडन ने बताया कि विगत दो वर्षों से बड़ा बाजार नैनीताल का सौंदर्यकरण कार्य रुका हुआ है, और अब तक इस पर कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने इस कार्य को शीघ्र शुरू करने पर जोर दिया, ताकि व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिल सके। इसके साथ ही, उन्होंने माल रोड पर फल के खोखे लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में भाजपा व्यापारी शैलेंद्र शाह ने गाइडों के सत्यापन की मांग की और नैनीताल में पार्किंग के विकास पर भी चर्चा की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर सुझाव दिए गए और इसे लेकर आगे की रणनीति पर विचार किया गया।
इस अवसर पर आशीष बजाज का नगर मंडल नैनीताल की ओर से भव्य स्वागत किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने आशीष बजाज को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में नगर में 500 से अधिक सदस्यों को भाजपा में शामिल करने के उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आशीष बजाज द्वारा दिए गए योगदान से पार्टी को और मजबूत करने में सहायता मिली है, और प्रदेश नेतृत्व ने भी उनके कार्य की सराहना की है।
जिला सहसंयोजक आशीष बजाज ने बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि व्यापारी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जल्द ही जिला अधिकारी से मुलाकात करेगा और उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराएगा। नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने आश्वासन दिया कि व्यापारी प्रकोष्ठ को सदस्यता अभियान का जो लक्ष्य दिया गया है, वह निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा।
बैठक में संतोष शाह, अरविंद पडियार, भगवत रावत, शैलेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, दीप नारायण, नरेंद्र नेगी, राजीव शाह, अतुल पाल, राजकुमार गुप्ता, भानु पंत, किशोर ढीला, भुवन जोशी, निखिल बिष्ट, नवीन जोशी, राजेंद्र करायत, नवीन तिवारी, विक्रम राठौर, संतोष कुमार, रचित तिवारी, जीवंती भट्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, गजाल कमाल आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री मोहित शाह ने किया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!