भाजपा मंडल नैनीताल ने घोषित की संयोजक टोली, पर्यावरण दिवस से आपातकाल तक होंगे कार्यक्रम
June 02, 2025
•
328 views
धर्म
उत्तराखंड: भाजपा मंडल नैनीताल ने घोषित की संयोजक टोली, पर्यावरण दिवस से आपातकाल तक होंगे कार्यक्रम
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी मंडल नैनीताल ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष - संकल्प से सिद्धि तक” थीम के अंतर्गत जून माह में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए संयोजक मंडल की घोषणा कर दी है। मंडल टोली में वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संयोजक मंडल में पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिट्ट को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि सह-संयोजकों में मंडल उपाध्यक्ष निखिल बिट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जीवनी भट्ट, और प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा रीना मेहरा को स्थान मिला है।
5 जून को मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस
पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों की जिम्मेदारी नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला को दी गई है। सह-संयोजकों के रूप में भूपेंद्र बिट्ट, गजाला कनक और प्रमा अधिकारी की भूमिका तय की गई है। इस दिन वृक्षारोपण, स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
योग दिवस के आयोजन हेतु संयोजक मंडल महामंत्री हर्षित राणा होंगे। नगर मंत्री विकास जोशी, समासद भाजपा भगवत रावत और जिला मंत्री महिला मोर्चा टीका बिष्ट को सह-संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर नगर में योग शिविर और योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
25 जून को आपातकाल का काला दिवस
देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज आपातकाल की स्मृति में 25 जून को “काला दिवस” मनाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक नगर महासचिव आशीष होंगे, जबकि नगर मंत्री प्रतीक आर्य, मंडल मंत्री काजल आर्या और पार्टी कार्यकर्ता पंकज भट्ट कार्यक्रम में सहयोग करेंगे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने बताया कि ये कार्यक्रम संगठन की सक्रियता, जनसंपर्क और जनजागरूकता के माध्यम बनेंगे। प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी जनता तक पहुंचाने और संगठनात्मक मजबूती के लिए टोली को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!