भाजपा ने किया मनोज साह सहित ६ बाग़ियों को निष्कासित
February 04, 2022
•
726 views
धर्म
उत्तराखंड: भारतीय जनता पार्टी ने विरोधी गतिविधियों और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छह लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्यवाई की गई है। जिन सदस्यों पर कार्यवाही की गई है उनमे टीका प्रसाद मैखुरी कर्ण प्रयाग, महावीर सिंह रागंड़ धनौल्टी, जितेंद्र नेगी डोईवाला, धीरेन्द्र चौहान कोटद्वार, मनोज शाह भीमताल तथा राजकुमार ठुकराल रुद्र्पुर है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!