दिल्ली चुनाव: भाजपा को बड़ी बढ़त, केजरीवाल हारे ,आतिशी जीती
February 08, 2025
•
371 views
सामान्य
उत्तराखंड: दिल्ली चुनाव: भाजपा को बड़ी बढ़त, केजरीवाल और आतिशी पीछे
नई दिल्ली: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी बढ़त बना ली है। आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है, मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत दर्ज की है और अरविंद केजरीवाल अपनी सीट 4025 वोटों से हार गए हैं
भाजपा को बहुमत मिलने के संकेत
मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा 40 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आप पिछड़ती नजर आ रही है। जंगपुरा सीट से आप नेता मनीष सिसोदिया हार गए हैं। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को सिर्फ 8 सीटें मिली थीं।
भ्रष्टाचार के आरोप बने आप के लिए बड़ा मुद्दा
विशेषज्ञों का मानना है कि भ्रष्टाचार के आरोपों और शीशमहल विवाद ने आम आदमी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल की रणनीति भी पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हुई।
भाजपा की सत्ता में वापसी संभव
अगर भाजपा की बढ़त बरकरार रहती है, तो दिल्ली में 10 साल बाद भाजपा की सरकार बन सकती है। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है, और भाजपा इस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!