भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष भुवन चंद्र हरबोला का (८२ )का निधन
December 25, 2023
•
271 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ संघ के कार्यकर्ता तथा स्वयंसेवक भुवन चंद हरबोला (82 ) का सुबह 4:00 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में कर दिया गया। वह अपने पीछे दो पुत्र मानवेंद्र हरबोला, चंद्र हरबोला एवं पुत्री सीमा तथा पत्नी सुशीला हरबोला को छोड़ गए हैं । हरबोला के निधन की सूचना पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि भुवन चंद हर्बल 1980 में भाजपा परिवार से जुडे और जनसंघ से जुडे रहे। 1976 में आपातकाल में ये जेल भी गए।
श्री हरबोला वर्ष
2010 में जब नैनीताल जिला अलग हुआ तो उस समय भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद पर रहे।
भुवन हरबोला के शव पर भाजपा का झण्डा भी चढ़ाया गया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, मण्डल अध्यक्ष आनंद बिष्ट वरिष्ठ भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बिष्ट,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला, जीवंती भट्ट , ज्योति ढौंढ़ियाल, कमलेश ढौंढ़ियाल दीपिका बिनवाल, प्रेमा अधिकारी, सचिन साह,विवेक साह, पूरन मेहरा, प्रमोद सुयाल,दयाकिशन पोखरिया, श्याम सिह बिष्ट, रतन सिह रावत, प्रेम सागर, मनोज जोशी, नितिन कार्की, विक्रम रावत, संतोष शाह,विक्की राठौर,संतोष कुमार,राजीव साह,गोपाल रावत,रचित तिवारी, विश्व केतु वैद्य, के अलावा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने शोक व्यक्त किया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!