डॉक्टर बिजेंद्र लाल का बीर चंद्र सिंह गढ़वाली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन
August 17, 2024
•
341 views
मौसम
उत्तराखंड: डीएसबी परिसर के स्व-वित्त पोषित वानिकी विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉक्टर बिजेंद्र लाल का चयन बीर चंद्र सिंह गढ़वाली वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, रानीचौरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनकी इस महत्वपूर्ण सफलता पर कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने उन्हें अंग वस्त्र पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा, प्रोफेसर पदम सिंह बिष्ट, प्रोफेसर संजय पंत, निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर ललित तिवारी, प्रोफेसर आर.सी. जोशी, प्रोफेसर आशीष तिवारी, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर कुबेर गिनती, प्रोफेसर सुषमा टम्टा, प्रोफेसर नीलू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
डॉक्टर बिजेंद्र लाल ने अपना शोध कार्य प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह लोधियाल के निर्देशन में पूरा किया है। उनकी इस उपलब्धि पर कूटा (कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) के सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कूटा की ओर से प्रोफेसर ललित तिवारी, प्रोफेसर नीलू लोधियाल, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर दीपाक्षी जोशी, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, डॉक्टर अनिल बिष्ट, डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर सीमा चौहान, और डॉक्टर दीपिका पंत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!