भूमियाधार इंटर कॉलेज की छात्रा हिमानी बिष्ट ने किया विद्यालय टॉप
August 01, 2021
•
665 views
मौसम
उत्तराखंड: सामान्य परिवार से तालुख रखने वाली लड़की ने 12 वी कक्षा में अधिकतम अंक पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार की छात्रा हिमानी ने यूके बोर्ड में 12वीं में 87% अंक लाकर अपने क्षेत्र और जिले और का नाम रोशन किया है। हिमानी बिष्ट ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ती थी। हिमानी बिष्ट विद्यालय की एकमात्र छात्रा हैजिसने स्कूल टॉप किया है। भूमियाधार क्षेत्र में आज तक किसी बच्चे ने स्कूल टॉप नहीं किया। हिमानी ने अपनी काबिलियत के दम पर स्कूल टॉप कर अपने स्कूल का नाम भी रोशन किया है। हिमानी के पिता गणेश सिंह बिष्ट प्राइवेट जॉब में है माता विमला बिष्ट ग्रहणी है। हिमानी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के टीचरों और अपने माता-पिता को दिया है। हिमानी ने हिंदी 87 अंग्रेजी में 78 बायलॉजी 89 फिजिक्स 90 केमिस्ट्री मे 90 अंक प्राप्त किए हैं।उन्होंने बताया कि आगे चलकर वह आईएस ऑफीसर बनना चाहती है। जिससे वह देश की सेवा कर सके। वहीं विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्र के लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!