भवाली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट का निधन
July 21, 2024
•
260 views
पर्यटन
उत्तराखंड: भवाली रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट का 66 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने 17 साल के अध्यक्षीय कार्यकाल को निर्विवाद रूप से पूरा किया और भवाली रामलीला को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। मोहन सिंह बिष्ट क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी थे। उनकी पत्नी नीमा बिष्ट भवाली नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन रह चुकी हैं। उनके निधन पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है और सोमवार सुबह शिप्रा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!