ऑल सेंट्स ,बालिका इंटर कॉलेज और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड विजयी
August 30, 2024
•
561 views
सामान्य
उत्तराखंड: आज का पहला मैच ऑल सेंट्स कालेज और सनवाल स्कूल नैनीताल की मध्य खेला गया ।
जिसमें ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल ने शून्य के मुकाबले तीन गोल से जीत हासिल की।
दूसरा मैच अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल और सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने शून्य के मुकाबले दो गोल से जीत हासिल की ।
अंतिम मैच भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड और आल सेन्टस कॉलेज व्हाइट के मध्य खेला गया जिसमें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड की टीम शून्य के मुकाबले एक गोल से विजयी रही ।
आज के टूर्नामेंट में रेफरी अपूर्व बिष्ट तेजिंग
जनक बिष्ट और अनिल रावत रहे। टूर्नामेंट में डीसा के महासचिव अनिल गड़िया
प्रधानाचार्य भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल बिशन सिंह मेहता फुटबॉल सचिव एडवोकेट पवन खड़ायत
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ललित साह डी एस ए के वॉलीबॉल सचिव पंकज बरगली सेंट जोसेफ के धर्मेंद्र शर्मा संतोष शाहआदि उपस्थित रहे ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!