भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में इनटरेक्ट क्लब का गठन
September 10, 2022
•
847 views
मौसम
उत्तराखंड: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल में इनटरेक्ट क्लब का गठन रोटरी इन्टरनेशनल की अध्यक्ष श्रीमती चवीता जैन, श्री सुभाष जैन, सचिव नरेन्द्र लाम्बा, विक्रम स्थाल, मीडिया प्रभारी सुमित खन्ना ने विद्यालय के 30 विद्यार्थियों को क्लब का प्रतीक बैज लगाकर इनटरेक्ट क्लब का गठन किया। क्लब में डायरेक्टर, अध्यक्ष पारस जोशी, सचिव हिमानी पाण्डे, उपाध्यक्ष लवेन्द्र कुमार, उप-सचिव स्वाति, छात्रा डायरेक्टर गरिमा राय को चुना गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सुभाष जैन को एन०सी०सी० व बाल सैनिकों द्वारा भव्य परेड की सलामी दी गयी विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सभी रोटरीयन व पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष डॉ० मनोज बिष्ट, कुन्दन सिंह, श्रीमती मोहिनी खन्ना, ज्योतिखन्ना अध्यक्ष रोटरी क्लब को विद्यालय की कैप व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सती ने किया। कार्यक्रम में डॉ० नीलम जोशी, मीनाक्षी बिष्ट, मुक्ता, गीतिका, डॉ० प्रहलाद गोबिन्दबोरा, महेश, उत्कर्ष बोरा, शाहनवाज, रश्मि नेगी, दरपान सिंह, आलोक साह, अरूण साह, चन्द्र प्रकाश आदिउपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!