नैनीताल: नगर कॉंग्रेस कमेटी ने भारत रत्न चाचा जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी
November 14, 2022
•
409 views
धर्म
उत्तराखंड: नैनीताल: नगर कॉंग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व: • पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती तल्लीताल पार्टी कार्यालय में मनाई गई, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने पं. नेहरू को भावपूर्ण श्रद्धांजली देते हुये, उन्हें दूरदर्शी, प्रगतिशील एवं आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में देशवासी हमेशा याद करेंगे, पूर्व सांसद डा. महेन्द्र सिंह पाल ने नेहरू जी का स्मरण करते हुये कहा की बच्चों से विशेष प्रेम के कारण देश आज उन्हें "बाल- दिवस" के रूप में याद कर रहा है।
आज के इस जयंती कार्यक्रम में प्रेम शर्मा, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी, न० उपाध्यक्षत दिनेश कर्नाटक, महामंत्री कैलाश अधिकारी, संयुक्त सचिव बंटू आमा, मल्लीताल व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन कार्याल, सुखदीप सिंह आनंद, तल्लीताल व्यापार मंडल उप-सचिव शैल उप्रेती, कनक साह, राजेन्द्र सिंह मनराल, विनोद परिहार, मोहन काण्डपाल, कमल जोशी आदि उपस्थित रहे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!