फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में गार्गी,जरीयाब प्रथम, सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रकारों का सम्मान
November 13, 2022
•
607 views
सामान्य
उत्तराखंड: बाल दिवस के अवसर पर लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की पहल एवं नैनीताल बैंक के सहयोग से सी आर एस टी इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही लेक सिटी क्लब की ओर से अपनी लेखनी द्वारा सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के के लिए दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ किशोर जोशी, राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ० नवीन जोशी, एवं आवाज इंडिया की एडिटर कंचन वर्मा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
स्वर्गीय सुषमा शाह स्मृति फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्रीमती सरिता आर्या जी, विशिष्ट अतिथि के रूप मे नैनिताल बैंक के प्रबंधक अरुण कुमार अग्रवाल एवं निर्णायक मंडल के रूप में प्रभात गंगोला तथा आशा शर्मा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
3 वर्गों में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के 7 से 10 वर्ष आयु वर्ग में सेंट मेरी की रितुपर्णा ने प्रथम, वर्णिका जोशी ने द्वितीय, सियोना सानवी पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग में होली अकैडमी की जरियाब ने प्रथम, मराठी ने द्वितीय एवं मान्या शाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फैंसी ड्रेस के सबसे रोचक एवं सबसे छोटे 3 से 4 आयु वर्ग में होली अकैडमी की गार्गी शर्मा ने प्रथम, अवयांश गंगोला ने द्वितीय एवं आईजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम ke सफल आयोजन में लेक सिटी क्लब की अध्यक्ष रानी साह, सचिव दीपिका बिनवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक के रूप मे कविता त्रिपाठी, सह संयोजक दीपा पांडे एवं दीपा रोतेला द्वारा योगदान दिया गया।
आयोजन में क्लब के सदस्यों रमा भट्ट, लीला राज, आशा पांडे, जीवंती भट्ट, ज्योति ढोंढीयाल, कंचन जोशी, मधुमिता, अमिता शाह, रेखा पंत आदि का योगदान सराहनीय रहा, संचालन क्लब की सदस्य मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!