नैनीताल में बंधन बैंक की शाखा का हुआ विधिवत उदघाटन
May 26, 2023
•
460 views
सामान्य
उत्तराखंड: आज नैनीताल में बंधन बैंक की नैनीताल शाखा का उद्घाटन नैनीताल कि विधायिका श्रीमति सरिता आर्या जी बतौर मुख्य अतिथि एव विशिष्ठ अतिथि ईओ नगर पालिका श्री आलोक उनियाल, श्री भुवन चन्द्र त्रिपाठी डायरेक्टर लौंग व्यू पब्लिक स्कूल द्वारा विधिवत किया गया। बंधन बैंक कि पूरे भारतवर्ष मे 1446 से अधिक शाखायें के साथ अपने 7 साल के समय अंतराल मे ३ करोड़ से ज़्यादा ग्राहको को निरंतर सेवाये प्रदान कर रहा है। बैंक का कुल व्यव साथ रु. 2,17,000 Cr. से अधिक है।
समारोह के दौरान बैंक के श्रेत्रिय प्रबन्धक श्री निर्मल सुमाल, शाखा प्रवन्धक श्री संतोष पाण्डे, उपशाखा प्रबन्धक श्री कैलाश टम्टा , कुर्णाल जोशी तथा समस्त बैंक कर्मचारी तेज़ धोनी, भुपेन्द्र बंगली प्रज्ञा पंत, आशा नैनवाल, अंजली जोशी और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!