आयुष आर्य बने एनसयूआई नैनीताल नगर के अध्यक्ष
March 22, 2024
•
218 views
सामान्य
उत्तराखंड: प्रदेश प्रभारी श्री अक्षय लाखड़ा एवं प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के अनुमोदन के पश्चात NSUI के नैनीताल जिला अध्यक्ष शार्दुल नेगी ने नैनीताल के नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
इसी क्रम में NSUI के.नैनीताल नगर अध्यक्ष पद पर अयारपाटा निवासी डीएसबी परिसर के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र आयुष आर्य को नियुक्त किया गया है। उनके इस मनोनयन पर पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र सिंह पाल पूर्व विधायक संजीव आर्य नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, गोपाल सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी पूर्व दर्जा मंत्री रमेश पांडेय रईस भाई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धीरज बिष्ट जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ कमलेश तिवारी पप्पू कर्नाटक,नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ भावना भट्ट मुन्नी तिवारी नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी नगर अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ सचिन कुमार बंटू आर्य पुष्कर बोरा कुंदन बिष्ट नरेंद्र सक्सेना वीरेंद्र बिष्ट कमल जोशी विनोद परिहार राजेंद्र व्यास ऋतिक बिष्ट प्रियांशु बिष्ट कनक साह माही जोशी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!