नैनीताल: पोपुलर कम्पाउण्ड में प्राधिकरण ने किया अवैध निर्माण ध्वस्त
May 04, 2023
•
535 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को मल्लीताल पॉपुलर कंपाउंड मैं समीना बेगम के नाम से किए गए अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने ध्वस्त किया।
प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया की यह नैनीताल महा योजना के अंतर्गत विशेष वनाच्छादित क्षेत्र में अंतर्गत आते हैं। पूर्व में निर्मित टिनशेड को हटाकर स्लैब डाली गई थी। जबकि यहां किसी की तरह से निर्माण या विकास कार्य अनुम्नय नहीं है ।इस अवैध निर्माण पर 29 मार्च को नोटिस जारी किया गया था इस पर गत 6 अप्रैल को हुई सुनवाई में निर्माण कर्ता कोई ठोस साक्ष्य या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए। ऐसी स्थिति में किया गया समस्त अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध 12 अप्रैल को धवस्तीकरण के आदेश पारित गए थे। इस आदेश पर आज कार्रवाई की गई। बारिश के कारण आंशिक रूप से निर्मित भाग को तोड़ा गया है और यह कार्यवाही जारी रहेगी ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!