मल्लीताल में प्राधिकरण ने ढहाया अवैध निर्माण
February 20, 2023
•
386 views
पर्यटन
उत्तराखंड: रविवार को जिलाविकास प्राधिकरण की टीम ने सुबह मल्लीताल क्षेत्र में अवैध निर्माण को तोड़ दिया पर्दा धारा में बन रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए हथोड़े चला दिए। प्राधिकरण की टीम के मौके पर पहुंचते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने ध्वस्तीकरण रोकने की कोशिश भी की लेकिन प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि पर्दाधारा में जुबेर द्वारा बिना किसी कागजात व बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया जा रहा था। चालान के बाद कमिश्नर कोर्ट में मामला खारिज होने के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद अवैध निर्माण ध्वस्त किया जा रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!