19 अगस्त को नैनीताल बनेगा फोटोग्राफी का केंद्र, 22 फोटोग्राफरों की कृतियां होंगी प्रदर्शित”
August 18, 2025
•
534 views
सामान्य
उत्तराखंड: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नैनीताल में विशेष प्रदर्शनी 19 अगस्त को
नैनीताल। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 19 अगस्त को नैनीताल में एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में नैनीताल के तीन दिवंगत फोटोग्राफरों—स्व. ए एन सिंह , स्व. बलवीर सिंह और स्व. अमित शाह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इनके साथ-साथ 19 अन्य स्थानीय और आधुनिक फोटोग्राफरों के चुनिंदा कार्य भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
यह कार्यक्रम फ्लोरिस्ट लीग नैनीताल के तत्वावधान में और सी.आर.एस.टी. इंटर कॉलेज नैनीताल के सहयोग से आयोजित होगा। प्रदर्शनी 19 अगस्त 2025 को दोपहर 3:30 बजे से सी.आर.एस.टी. इंटर कॉलेज के हॉल में प्रारंभ होगी।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य फोटोग्राफी कला को प्रोत्साहित करना और नैनीताल की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी यादों को संजोना है।
प्रदर्शनी में शामिल प्रमुख फोटोग्राफर:
अनुप साह, प्रांजल साह, प्रदीप पांडे, हिमांशु जोशी, हिमांशु ओली, अदिति खुराना, अहद तनवीर, महेंद्र सिंह मोहन बिष्ट, करण वर्मा, विनीता यशस्वी, समय राज साह, विमल जोशी, यश जोशी, त्रिलोक सिंह बिष्ट, रत्ना साह, मोहित सनवाल, राजीव दुबे, प्रमोद खाती और मन्नु कुमार।
यह प्रदर्शनी फोटोग्राफी प्रेमियों और संस्कृति से जुड़ाव रखने वाले लोगों के लिए एक खास अवसर साबित होगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!