भीमताल : पिंजरे में कैंद हुआ गुलदार, पूर्व में दो महिलाओं पर कर चुका है हमला
August 22, 2023
•
393 views
सामान्य
उत्तराखंड: ब्लॉक भीमताल के खैरोला पांडे, चनौती व खड़की क्षेत्र की दो महिलाओं पर हमला कर आतंक मचा चुका गुलदार आखिरकार मंगलवार की सुबह पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी क्षेत्र में एक टाइगर की मौजूदगी है। गुलदार द्वारा 23 जुलाई व 8 अगस्त को क्षेत्र की दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की थी। वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में मंगलवार की सुबह गुलदार फंस गया। गुलदार को नैनीताल जूं में रखा जायेगा। वन विभाग ने पिंजरे में फंसे गुलदार होने की ही पुष्टि की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!