पत्रकारों को मिले निःशुल्क टोल पास ,सभासद मनोज साह जगाती ने नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा पत्र
April 16, 2025
•
365 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल के पत्रकारों को मिलेगा निःशुल्क टोल पास
सभासद मनोज साह जगाती ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर की मांग
नैनीताल, 16 अप्रैल।
नैनीताल नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 08 अयारपाटा से सभासद मनोज साह जगाती ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर नैनीताल में कार्यरत पत्रकारों को निःशुल्क टोल पास दिए जाने की मांग की है।
सभासद द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नैनीताल में निवासरत नागरिकों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा नगर की गतिविधियों को उजागर करने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में पत्रकारों को कार्य के दौरान टोल टैक्स की बाध्यता से मुक्त किया जाना चाहिए, जिससे वे बिना किसी रुकावट के नगर में निर्बाध रूप से आवाजाही कर सकें और अपने कार्य को सुचारु रूप से अंजाम दे सकें।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल पर पत्रकारों को हर बार टोल टैक्स देना पड़ता है, जो एक व्यवहारिक समस्या बन चुकी है। इसलिए नगर पालिका से अनुरोध है कि पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें निःशुल्क टोल पास जारी किए जाएं।
सभासद मनोज साह जगाती ने इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेकर पत्रकारों को राहत देने की अपील की है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!