आशीष बजाज बने भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर संयोजक
August 03, 2024
•
474 views
धर्म
उत्तराखंड: ### आशीष बजाज बने भाजपा जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर संयोजक
भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अरुण मित्तल ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट की सहमति से नैनीताल निवासी आशीष बजाज को भारतीय जनता पार्टी जिला व्यापारी प्रकोष्ठ का शहर संयोजक नियुक्त किया है। आशीष बजाज की इस नियुक्ति पर भाजपा नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, संतोष शाह, मोहित शाह, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, अरविंद पडियार, नितिन कार्की, भानु पंत, संतोष आर्या, विक्रम रावत, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, शैलेश बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट आदि सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
आशीष बजाज ने कहा कि नगर में जल्दी ही व्यापारियों की एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें उनकी समस्याएँ सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!