सैन्य कर्मी पर बलात्कार और गहने लेने का आरोप

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
August 19, 2022 519 views
सैन्य कर्मी पर बलात्कार और गहने लेने का आरोप पर्यटन
उत्तराखंड: लालकुआँ कोतवाली के बिंदुखत्ता क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पड़ोसी सैन्यकर्मी पर नौकरी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। कहा है कि बनाए गए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण कर चुका है। कोतवाली लालकुआं में सैन्यकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हो गया है। बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में हल्द्वानी के लालडांठ रोड की एक कालोनी में अपने मायके में निवास कर रही विवाहिता ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि उसका ससुराल बिंदुखत्ता के एक गांव में है। यहां उनके पड़ोस में ही एक परिवार रहता है, जिसका एक बेटा भारतीय सेना में है। महिला के पति की घर के पास ही मोबाइल एंड टेलीकॉम की दुकान है। एक दिन उसने महिला से फोन पर बात की। बताया कि वह दुकान का व्यवसाय करना चाहता है, जिसके लिए उसे महिला का सहयोग चाहिए, दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे इसलिए महिला ने उससे बात करना स्वीकार कर लिया। जब महिला ने अपनी दुकान की सारी स्थिति फौजी को बताई तो उसने कहा कि यह काम तो बेकार है। इससे तो घर परिवार का चलना बहुत मुश्किल हो जाएगा।उसने महिला से कहा कि तुम्हारी दुकान भी ठीक से नहीं चल रही है वह उसकी नौकरी लगवा देगा महिला का कहना है कि अपने माता पिता की आर्थिक मदद के लिए वह युवक की बताई नौकरी करने के लिए राजी हो गई। इसके बाद फौजी ने उसे हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट में बुलाया, इस पर महिला बिना किसी को बताए रेस्टोरेंट पर चली गई। वहां फोंजी ने कुछ सादे कागजों में उसके हस्ताक्षर लिए। ना नुकुर करने पर युवक ने कहा कि नौकरी के लिए हस्ताक्षर तो करने ही पड़ेंगे। कागजों में हस्ताक्षर लेने के बाद पप्पू ने जल्दी ही नौकरी लगाने की बात कह कर उसे घर भेज दिया। इसके बाद 23 जून.2022 को फौजी ने हल्द्वानी के सिंधी चौराहे पर आन लाइन इंटरव्यू का बहाना बना कर बुलाया। महिला अपनी बेटी को लेकर होटल में पहुंच गई। पप्पू ने उसे कहा कि अभी इंटरव्यू का टाइम नहीं हुआ है। तुम यहीं पर रुक जाओ, और मेरे सामने ही होटल के कमरे से इंटरव्यू दे देना। इस बीच उसने खाने के लिए कुछ सामान भी मंगाया। वह उसे पहले से ही बुक कराए होटल के कमरे में ले गया। जहां महिला ने बच्चे को खाना खिलाया। इसके बाद बच्ची सो गई। जिसके बाद फौजी पहले से ही लाए गए चिकन व कोल्ड ड्रिंक को निकाल लाया। पीड़िता का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे और उसकी नजर धुंधली होने लगी। महिला को याद है कि फौजी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद अगली सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसने अपने आप को निर्वस्त्र पाया। सामने उसकी बेटी को लेकर कर खड़ा फौजी अपने मोबाइल से उसकी फोटोज उतार रहा था। फोटो लेने से मना करने पर उसने धमकाया कि अब से अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो और फोटोज इंटरनेट पर डाल देगा। महिला इस घटना के बाद बच्ची को लेकर सीधे अपने मायके चली गई। इसके बाद वह उसे बार बार ब्लैकमेल करने लगा। फौजी जब भी छुट्टी पर आता तो महिला का फोन अपने पास रखता और उसकी इंस्टाग्राम की आईडी अपने मुताबिक चलाता । फौजी ने महिला को वीडियो और फोटो का डर दिखा कर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। 05 जुलाई 2022 को फौजी ने दोबारा धमका कर उसे होटल में बुलाया। जहां उसके शरीर पर टैटू भी बनवाया। फोटो और वीडियो का भय दिखा कर उसने महिला के समस्त सोने के जेवरात मंगवाए और उन जेवरों को बेच दिया। वह महिला से रूपये भी ऐंठता था। जब महिला के ससुरालियों को जेवरातों के बारे में पता चला तो उसने फौजी को बात बताईं। उसने फिर धमकाया कि किसी भी सूरत में उसका नाम अपने ससुराल वालों को न बताए । वह कहता था कि वह अपनी पत्नी से परेशान है और वह उससे विवाह कर लेगा उसने 6 अगस्त को दिल्ली आने के लिए कहा। इस बात से महिला और अधिक परेशान रहने लगी। इस बीच महिला के पति को उसके व्यवहार में बदलाव दिखा तो उसने उससे बात की। इस पर महिला ने सारी कहानी पति को सुना दी। जिसके बाद से फौजी उसे आए दिन फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह महिला के परिवार वालों को मरवाने की धमकी भी दे रहा है।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories