सेना ने मंदिर जाने का रास्ता रोका
October 20, 2020
•
710 views
पर्यटन
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में सेना छावनी में स्थित सेरा देवल मन्दिर का रास्ता रोकने के कारण सेना और ग्रामीणों के मध्य विवाद हो गया। सेना ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए गांव वासियों को पूजा करने से रोक दिया।
सोमवार को ग्रामीण प्राचीन मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। तभी सेना ने मंदिर जाने से गांव वालों को रोक दिया। गांव वासियों ने ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद प्रधान ओर मन्दिर के पुजारी के साथ धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। जिससे वाहनों का जाम लग गया। मोके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष ने तहसीलदार को इसकी सूचना दी। तहसीलदार ने सेना के अधिकारियों के साथ बातचीत की। करीब एक बजे मामले का समाधान किया गया। जिसके बाद पूजा अर्चना शुरू की गई।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!