पिंजरे में क़ैद हुआ गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
September 06, 2024
•
402 views
जनहित
उत्तराखंड: **नैनीताल के पिटरिया क्षेत्र में गुलदार पकड़ा गया, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस**
नैनीताल के मल्लीताल स्थित पिटरिया क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से दहशत का माहौल था। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया। पिंजरे में चारे के रूप में एक मुर्गा रखा गया था, और अंततः गुलदार पिंजरे में फंस गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
क्षेत्र के सभासद भगवत रावत ने बताया कि गुलदार आए दिन किसी न किसी जानवर को अपना शिकार बना रहा था, जिससे लोग भयभीत थे। वन विभाग ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया और आज उसे सफलतापूर्वक कैद कर लिया गया। गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज करने की तैयारी चल रही है।
इस दौरान क्षेत्र में प्रियांशु, अजय, सुनील, मनोज, ब्रिज लाल, बंटी, राहुल, अनुज, अजय, राजू सहित अन्य लोग मौजूद थे। वन विभाग की ओर से रेंजर प्रमोद तिवारी, संतोष जोशी, संतोष गिरी, निमिष दानू, नरेंद्र चंद, हेमा बिष्ट, मनीशा नेगी, नंदन, ऋषभ, मनीष, रजत, देवेंद्र आदि ने पिंजरा लगाने में सहयोग किया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!