कुमाऊँ विश्वविद्यालय *"केमिस्ट्री ऑफ लाइफ" पर प्रो. अनिल मिश्रा का प्रेरणादायक व्याख्यान
September 27, 2024
•
260 views
सामान्य
उत्तराखंड: **कुमाऊं विश्वविद्यालय के आर्ट्स सभागार में प्रो. अनिल मिश्रा का विशेष व्याख्यान: "केमिस्ट्री ऑफ लाइफ: मैनेजिंग स्ट्रेस फॉर मेंटल बीइंग मेड ईजी"**
कुमाऊं विश्वविद्यालय के आर्ट्स सभागार में विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय तथा रसायन विज्ञान विभाग द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्रा का विशेष आमंत्रित व्याख्यान "केमिस्ट्री ऑफ लाइफ: मैनेजिंग स्ट्रेस फॉर मेंटल बीइंग मेड ईजी" विषय पर आयोजित किया गया। प्रो. मिश्रा ने कहा कि जीवन में रसायन का बहुत योगदान होता है और हमारी केमिस्ट्री पर्यावरण और मानव प्रजाति के प्रति बेहतर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जीवन में समस्याएं डर को जन्म देती हैं, जिससे चिंताएं बढ़ती हैं और तनाव उत्पन्न होता है, जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि विचारों से संवेदनाएं बनती हैं और यही हमें एक्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। जीवन में हमारे अंदर स्वीकार्यता और आत्मविश्वास होना चाहिए, जिससे हम सकारात्मक बने रहें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जीवन में हमें हमेशा अपने चुनावों पर ध्यान देना चाहिए और अपने आत्मविश्वास को मजबूत रखना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन निदेशक प्री. ललित तिवारी ने किया। संकायाध्यक्ष प्री. चित्रा पांडे ने प्रो. अनिल मिश्रा का स्वागत करते हुए उनका जीवन वृत्त प्रस्तुत किया। शिवानी मिश्रा ने मेडिटेशन के महत्व को समझाते हुए उपस्थित लोगों को मेडिटेशन कराया और सांसों का महत्व बताया। प्रो. अनिल मिश्रा को शॉल पहनाकर, बैच लगाकर और अल्पना भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस महत्वपूर्ण व्याख्यान में जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, प्री. गीता तिवारी, प्री. सहराज अली, डॉक्टर महेश आर्य, डॉक्टर मनोज धूनी, डॉक्टर पैनी जोशी, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर हर्ष चौहान, डॉक्टर हेम जोशी, दीपशिखा जोशी, डॉक्टर ललित मोहन, डॉक्टर गिरीश खरकवाल, डॉक्टर उजमा, डॉक्टर नगमा, दिशा उप्रेती, वसुंधरा लोधियाल, स्वाति जोशी, गौरव रावत, मनीषा, शिवांगी, सूर्यवंशी, पूजा गुप्ता, फिजा, पनेरू सहित जूलॉजी, केमिस्ट्री, वनस्पति विज्ञान और बीएससी के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!