आँचल दूध के दामों में बढ़ोतरी,घी ,पनीर, छाछ,लस्सी भी महंगा
May 25, 2023
•
546 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल दुग्ध संघ ने अपने आंचल उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। संघ ने आंचल दूध के दाम दो रुपये बढ़ा दिए है। साथ ही घी, मक्खन, पनीर, दही, क्रीम, योगर्ट, खोया और लस्सी के दाम में भी बढ़ोतरी की है।
नई कीमतों के मुताबिक अब फुल क्रीम दूध 66 रुपए से बढ़ाकर 68 रुपया प्रति लीटर कर दिया गया है। स्टैंडर्ड दूध में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि करते हुए 56 रुपये से बढ़ाते हुए 58 रुपये कर दिया है। वहीं स्टैंडर्ड दूध 1 लीटर में 55 से बढ़ाकर 57 रुपए, टोंड दूध 52 से बढ़ाकर 54 रुपए, स्किल्ड दूध 45 रुपए प्रति लीटर रुपया मिलेगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!