कुमाऊं विश्वविद्यालय में हुआ एलुमनाई मीट का आयोजन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 07, 2024 448 views
कुमाऊं विश्वविद्यालय  में  हुआ एलुमनाई मीट का आयोजन पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल :कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्रशासनिक भवन के सभागार में आज एलुमनाई मीट संपन्न हुई। कुलपति प्रो० दीवान एस रावत के पहल पर आयोजित एलुमनाई मीट की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक एवं निदेशक आईक्यूएसी प्रो० संतोष कुमार द्वारा की गई। एलुमनाई मीट में कुमाऊं विश्वविद्यालय के एलुमनाई एवं मुख्य अतिथि पूर्व सचिव वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार श्री हेम पांडे द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय से पढ़ कर विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हो चुके विद्यार्थियों ने एलुमनाई मीट में अत्यंत उत्साहित होकर भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक प्रो० ललित तिवारी ने सर्वप्रथम सभी एलुमनी सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय में बिताए क्षणों को जीवंत करने के लिये सभी एलुमनी सदस्यों को अपने विचार सांझा करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया। उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सचिव वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार श्री हेम पांडे ने कहा कि एल्युमिनी मीट उस वक्त बेहतरीन हो जाती है जब इस मुलाकात की पीछे कोई संकल्प हो।आपने अक्सर देखा होगा, जो छात्र जिस भी संस्थान से पढ़ कर निकले हैं वह उस संस्थान को बेहतर बनाने के लिए अपना योगदान देते हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक एवं निदेशक आईक्यूएसी प्रो० संतोष कुमार ने कहा कि एलुमनाई मीट के आयोजन का मकसद पुराने पलों और पुराने रिश्तों का जश्न मनाने साथ-साथ नए रिश्तों का अध्याय शुरू करने से है। साथ ही पूर्व छात्रों को कॉलेज के परिसर में हुए परिवर्तनों और घटनाक्रमों में हुए बदलावों को भी देखने का मौका मिलता है। इस अवसर पर आईएफएस अधिकारी श्री ललित बेलवाल ने कहा कि अत्यधिक महत्वाकांक्षी और प्रतिबद्ध शिक्षकों की वजह से मैंने इस संस्था को दिन-प्रतिदिन बढ़ते और संवारते देखा है। यह उनके साहस, कड़ी मेहनत और धैर्य ही है जिसने छात्रों की पढाई के दौरान मदद की और हम अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन कर पाए। एलुमनाई मीट में एलुमनी सेल के अध्यक्ष एवं मोनार्ड कंपनी के चेयरमैन डॉ० बी०एस० कालाकोटी, समाज सेविका श्रीमती कविता गंगोला, पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ० सतीश चंद्र पंत, डॉ० पी०सी० पाठक, श्री हिम्मत सिंह मेवाड़ी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में प्रो० सुषमा टम्टा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी संस्थान की प्रसिद्धि न केवल अपने प्रशासन और शिक्षण कर्मचारियों पर निर्भर करती है बल्कि इसके छात्रों की उपलब्धियों और विकास पर भी निर्भर करती है। हम बेहद गर्व है कि आप हमारी विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमारे दिल में हमेशा आपके लिए एक खास जगह बनी रहेगी। सभी पूर्व छात्रों को वरिष्ठ प्राध्यापक एवं निदेशक आईक्यूएसी प्रो० संतोष कुमार द्वारा शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो० नीलू लोधियाल, डॉ० विजय कुमार, डॉ० संतोष कुमार, डॉ० दीपाक्षी जोशी, डॉ० मोहित रौतेला, डॉ० मनीषा,छात्र संघ अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 84

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories