मलवा आने के कारण ज्योलीकोट - अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग बन्द
May 20, 2021
•
766 views
मनोरंजन
उत्तराखंड: नैनीताल। सरोवर नगरी में बीती रोज से हो रही वर्षा से बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास पहाड़ी से मलवा वीरभट्टी पुल पर आने से ज्योलीकोट - भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। तेज वर्षा और खराब मौसम के चलते खबर लिखे जाने तक मार्ग को खोलने का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ था। मौके पर चौकी प्रभारी जोगा सिंह पुलिस कर्मियों संग घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित कर रहे थे। मलवा आने से दोनों और गाड़ियों की लाइनें लग गई। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद से लगातार मौसम खराब है बीती दिन के बाद से लगातार बारिश जारी है ऐसा अनुमान है कि आज मौसम खुलने वाला नहीं है मूसलाधार बारिश के कारण सभी नाले उफान पर है मौसम विभाग के अनुसार कल शुक्रवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!